होटल में आग नीचे लपटें, जान बचाने छज्जे पर पहुंचे; एंबुलेंस लेट, स्थानीय लोग उठाकर बाहर लाए

दिल्ली के मालवीय नगर में बुधवार सुबह लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में आग लगने से अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली फायर सर्विस (DFS) के मुताबिक, सुबह 8.50 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। बिल्डिंग से अब तक 37 लोगों को बचाया जा चुका है। बेसमेंट से भी 6 से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू किया गया। कई लोगों की हालत गंभीर है, मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है। फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियों ने बिल्डिंग में लगी आग बुझाई। रेस्क्यू जारी है।

वहीं, स्थानीय लोगों के मुताबिक जिस बिल्डिंग में आग लगी वह 6 मंजिल की है। सुबह 8.51 बजे बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर में आग भड़की थी। जब वहां का कांच तोड़ा गया तो बेसमेंट की तरफ आग फेल गई। यहां फ्लोरिश स्टे होटल संचालित होता था।

जान बचाने की जद्दोजहद, 5 तस्वीरें…

आग के बीच स्थानीय वहां मौजूद लोगों को बचाने की कोशिश कर रहा है।
आग के बीच स्थानीय वहां मौजूद लोगों को बचाने की कोशिश कर रहा है।
एंबुलेंस पहुंचने से पहले स्थानीय लोग घायलों को उठाकर सुरक्षित जगह ले गए।
एंबुलेंस पहुंचने से पहले स्थानीय लोग घायलों को उठाकर सुरक्षित जगह ले गए।
आग की लपटों से बचने के लिए एक विदेशी महिला कपड़े के सहारे नीचे गद्दे पर कूदी।
आग की लपटों से बचने के लिए एक विदेशी महिला कपड़े के सहारे नीचे गद्दे पर कूदी।
एक विदेशी शख्स ने चार मंजिल ऊपर से छलांग लगा दी। हालांकि उसकी जान बच गई।
एक विदेशी शख्स ने चार मंजिल ऊपर से छलांग लगा दी। हालांकि उसकी जान बच गई।
एक विदेशी आग लगने के बाद जान बचाने के लिए छज्जे (बालकनी) पर खड़ा हो गया।
एक विदेशी आग लगने के बाद जान बचाने के लिए छज्जे (बालकनी) पर खड़ा हो गया।
Leave A Reply

Your email address will not be published.