लखनऊ में बस ने स्कूटी सवार महिला व बच्चों को मारी टक्कर, हादसे में एक बच्चे की मौत
लखनऊ। पीजीआइ थाना से पहले सभा खेड़ा के समीप सुबह स्कूटी सवार महिला और दो बच्चों को टक्कर मार दी। हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई। आरोपित बस चालक मौके से फरार हो गया।
रायबरेली रोड साहू कॉलोनी में रहने वाली फौजी की पत्नी सपना बेटे अभिमन्यु व बेटी राखी को स्कूटी से साउथ सिटी स्थित एलपीएस स्कूल छोड़ने जा रही थी। जैसे ही पीजीआइ थाने के पहले सभा खेड़ा के पास पहुंची कि पीछे से तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी।
जिसके चलते बेटे अभिमन्यु के ऊपर बस चढ़ गई, यह देख बस चालक मौके से बस लेकर फरार हो गया। मौजूद लोगों की मदद से गंभीर घायल बच्चे को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दी। बच्चों के पिता हरीकरण जयपुर में फौज में है।