“बीकानेर होटल विवाद से भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ पर दर्ज हुई एफआईआर”

 

संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत को लेकर राजस्थान में बवाल मचा था, तो वहीं संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म लव एंड वॉर की शूटिंग शुरू होने से पहले ही फिल्म को लेकर विवाद गहराता नजर आ रहा है। संजय लीला भंसाली और उनके प्रोडक्शन मैनेजर के खिलाफ गंभीर धाराओं में राजस्थान के बीकानेर में एफआईआर दर्ज की गई है।

आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

बीकानेर के बीछवाल थाने में जोधपुर के एक युवक ने फिल्म निर्माता और निर्देशक संजय लीला भंसाली के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। युवक का आरोप है कि उसे फिल्म ‘ लव एंड वॉर ‘ के लिए लाइन प्रोड्यूसर नियुक्त किया गया, सभी अरेंजमेंट करवाए गए, लेकिन बाद में बिना भुगतान किए उसे बाहर कर दिया गया।शिकायतकर्ता का कहना है कि बीकानेर के एक होटल में उसके साथ धक्का-मुक्की की गई और बेइज्जती की गई। पुलिस ने जब एफआईआर दर्ज नहीं की तो युवक ने कोर्ट का रुख किया। अदालत के आदेश के बाद ही रिपोर्ट लिखी गई। एफआईआर के मुताबिक, प्रतीक राज को लाइन प्रोड्यूसर के रूप में मौखिक वादे पर नियुक्त किया गया था।’

मेल पर बार-बार कहने के बावजूद कोई लिखित एग्रीमेंट नहीं हुआ। उन्होंने प्रशासनिक व सरकारी अनुमतियों से लेकर सुरक्षा तक की सारी व्यवस्थाएं करवाईं।आरोप है कि 17 अगस्त को होटल नरेंद्र भवन में संजय लीला भंसाली और उनकी टीम ने न केवल एग्रीमेंट करने से मना किया, बल्कि धक्का देकर बाहर कर दिया और भविष्य में काम नहीं देने की धमकी भी दी। लव एंड वॉर की शूटिंग बीकानेर के जूनागढ़ और अन्य लोकेशंस पर अगस्त में हुई थी। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल की मुख्य भूमिकाओं वाली यह रोमांटिक ड्रामा फिल्म दिसंबर में रिलीज होगी। फिल्म के निर्माताओं की योजना है कि 28 सितंबर को रणबीर कपूर के जन्मदिन पर फिल्म का पहला पोस्टर या टीज़र जारी किया जाए। यह फिल्म युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित प्रेम त्रिकोण को दर्शाती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.