एक साल के लिए फास्टैग:200 बार टोल क्रॉस कर सकेंगी निजी गाड़ियां

सरकार ने फास्टैग के एनुअल पास की कीमत ₹3,000 होगी। 15 अगस्त से ये पास मिलने लगेगा। सरकार का दावा है कि इससे देशभर के नेशनल हाईवे पर टोल पेमेंट आसान हो जाएगा। ये पास निजी गाड़ियों जैसे कार, जीप, वैन के लिए है और एक साल तक या 200 ट्रिप्स तक चलेगा।

सवाल 1: इस पास से क्या फायदा होगा? जवाब: जिनकी ट्रैवलिंग ज्यादा है और बार-बार फास्टैग रिचार्ज करना पड़ता है ये पास उन लोगों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है। एक बार पास लिया, तो सालभर या 200 ट्रिप्स तक टोल पेमेंट की चिंता नहीं।

सवाल 2: ये पास कैसे ले सकते हैं? जवाब: पास लेना बहुत आसान होगा। NHAI यानी, नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया और मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवे जल्द ही हाईवे ट्रैवल ऐप और अपनी ऑफिशियल वेबसाइट्स पर एक अलग लिंक शुरू करेंगे। वहां से आप पास के लिए अप्लाई कर सकेंगे।

सवाल 3: 60 किलोमीटर वाला रूल क्या है? जवाब: कई लोग शिकायत करते थे कि अगर उनके घर के 60 किलोमीटर के दायरे में टोल प्लाजा है, तो बार-बार टोल देना पड़ता है। खासकर जो लोग डेली या हफ्ते में कई बार उसी रास्ते से गुजरते हैं। ये एनुअल पास इस प्रॉब्लम को सॉल्व करेगा। अब हर बार टोल देने की जरूरत नहीं।

सवाल 4: क्या ये पास हर टोल प्लाजा पर काम करेगा? जवाब: हां, ये पास देशभर के नेशनल हाईवे के टोल प्लाजा पर काम करेगा। आप दिल्ली से मुंबई जा रहे हो, या चेन्नई से बेंगलुरु, हर जगह ये FASTag पास स्कैन होगा और पेमेंट हो जाएगा। लेकिन ध्यान दे, ये सिर्फ नेशनल हाईवे के टोल पर काम करेगा, स्टेट हाईवे या लोकल टोल पर नहीं।

सवाल 5: FASTag तो पहले से है, फिर ये पास क्यों? जवाब: FASTag से हर बार टोल क्रॉस करने पर पैसे कटते हैं। लेकिन इस वार्षिक पास के साथ आप एक फिक्स्ड अमाउंट (₹3,000) में सालभर या 200 ट्रिप्स तक टोल फ्री घूम सकते हैं। ये उन लोगों के लिए किफायती है, जो हाईवे पर बार-बार ट्रैवल करते हैं। साथ ही, ये पास टोल सिस्टम को और ऑर्गनाइज्ड बनाएगा, जिससे सबको फायदा होगा।

सवाल 6: इस पास से सरकार का क्या मकसद है? जवाब: सरकार और NHAI का मकसद है टोल सिस्टम को और स्मूथ करना। वो चाहते हैं कि:

  • टोल प्लाजा पर गाड़ियों की लाइन कम हो।
  • लोग डिजिटल पेमेंट को और ज्यादा यूज करें।
  • टोल वालों और ड्राइवर्स के बीच झगड़े खत्म हों।
  • 60 किलोमीटर के दायरे में रहने वालों की प्रॉब्लम सॉल्व हो।
  • ओवरऑल, हाईवे ट्रैवल तेज, आसान, और स्ट्रेस-फ्री हो।

सवाल 7: क्या कोई कमी या शर्त है? जवाब: अभी कुछ बातें साफ नहीं हैं, जैसे: अगर तू 200 ट्रिप्स साल खत्म होने से पहले कर ले, तो क्या पास रिन्यू करना होगा? क्या हर टोल प्लाजा पर 200 ट्रिप्स की लिमिट एकसमान होगी, या अलग-अलग टोल के हिसाब से काउंट होगी? स्टेट हाईवे या प्राइवेट टोल पर पास काम नहीं करेगा, तो इसका दायरा थोड़ा लिमिटेड है। लेकिन NHAI जल्द ही इन डीटेल्स को क्लियर कर देगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.