अहमदाबाद हादसा: प्लेन के पिछले हिस्से में फंसा एक शव और मिला

आज जब बीजे मेडिकल कॉलेज हॉस्टल से मलबा हटाया जा रहा था, तब विमान की टेल में फंसा हुआ था, जिसे नीचे उतारा। बाद में इसका पोस्टमॉर्टम हुआ है। ऐसा कहा जा रहा है कि यह शव एयर होस्टेस का हो सकता है। उधर, आज भी मारे गए लोगों की DNA सैंपलिंग का काम जारी है। सिविल अस्पताल के बाहर परिजन की भीड़ है। यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम है। पोस्टमॉर्टम यूनिट के आसपास बाहरी लोगों की एंट्री बंद है। सिविल अस्पताल में अब तक 270 से ज्यादा शवों का पोस्टमॉर्टम हो चुका है। इसके अलावा, 230 लोगों की DNA सैंपलिंग की जा चुकी है। 8 शवों की शिनाख्त हो गई है।

प्लेन हादसे में अब तक 275 की मौत

विमान में क्रू और पैसेंजर (कुल 242) 241 मौतें (एक यात्री की जान बच गई।)
बीजे मेडिकल कॉलेज हॉस्टल 34 मौतें (5 डॉक्टर+ 31 स्टाफ और वहां मौजूद अन्य लोग)

पायलट का आखिरी मैसेज सामने आया

अहमदाबाद प्लेन क्रैश मामले में विमान के पायलट सुमित सभरवाल का एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (ATC) को भेजा गया आखिरी मैसेज सामने आया है। 4-5 सेकेंड के संदेश में सुमित कह रहे हैं, ‘मेडे, मेडे, मेडे… थ्रस्ट नहीं मिल रहा। पावर कम हो रही है, प्लेन उठ नहीं रहा। नहीं बचेंगे।’एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने विमान हादसे के बाद फ्लाइट नंबर 171 को बंद करने का फैसला किया है। सूत्रों के मुताबिक, आमतौर पर किसी घातक विमान हादसे के बाद एयरलाइंस उस फ्लाइट नंबर का इस्तेमाल बंद कर देती हैं। 17 जून से अहमदाबाद-लंदन गैटविक रूट की फ्लाइट AI 171 की जगह AI 159 के नंबर से चलेगी। शुक्रवार से ही बुकिंग सिस्टम में जरूरी बदलाव कर दिए गए हैं।
Leave A Reply

Your email address will not be published.