फतेहपुर में ननिहाल आये युवक ने लगाई फांसी, पेड़ से लटका मिला शव

फतेहपुर के  थाना क्षेत्र थरियांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। खागा कोतवाली क्षेत्र के चेमीपुरई गांव निवासी 23 वर्षीय मनीष प्रजापति का शव हाइवे किनारे जंगल में पेड़ पर लटका मिला। मनीष 20 दिन पहले अपने ननिहाल बिलन्दा गांव आया था।

शुक्रवार दोपहर को एकारी रोड तालाब के पास स्थानीय लोगों ने मनीष का शव देखा। मृतक के कान में ईयरफोन लगा हुआ था। सूचना मिलते ही हसवा प्रभारी राजेश कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.